Saturday, October 10, 2026
23.8 C
Bhopal

युवक को बेरहमी से पीटा, कांच की बोतल से हमला; जांच में जुटी पुलिस

​छिंदवाड़ा: शहर में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लालबाग निवासी मोहम्मद आसिफ (आशु) ने आरोप लगाया है कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसे पहले छोटे तालाब के पास पीटा और फिर मारते-पीटते दादा धूनी वाले मंदिर तक ले गए।

​क्या है मामला:

पीड़ित आसिफ के अनुसार, वह हमलावरों को पहचानता भी नहीं है। रविवार को आरोपियों ने अचानक उस पर कांच की बोतल से सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चश्मदीदों के मुताबिक, शुरुआत में 3-4 हमलावर थे, जिनकी संख्या बाद में बढ़कर करीब 15 हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

​पुलिस की कार्रवाई:

कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अब आरोपियों की पहचान करने और हमले की ठोस वजह का पता लगाने में जुटी है। थाना प्रभारी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भोपाल में अपराध के दो मामले: महिला को 5 दिन बंधक बनाकर रेप, तो 8 साल की बच्ची से बैड टच

​भोपाल: राजधानी भोपाल में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली दो...

भोपाल में लापता युवा वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, 5 अक्टूबर से थे लापता

​भोपाल: शहर के जिला न्यायालय के युवा अधिवक्ता विशाल रमणानी...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img