Wednesday, August 26, 2026
26.1 C
Bhopal

युवक को बेरहमी से पीटा, कांच की बोतल से हमला; जांच में जुटी पुलिस

छिंदवाड़ा: शहर में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लालबाग निवासी मोहम्मद आसिफ (आशु) ने आरोप लगाया है कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसे पहले छोटे तालाब के पास पीटा और फिर मारते-पीटते दादा धूनी वाले मंदिर तक ले गए।

क्या है मामला:

पीड़ित आसिफ के अनुसार, वह हमलावरों को पहचानता भी नहीं है। रविवार को आरोपियों ने अचानक उस पर कांच की बोतल से सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चश्मदीदों के मुताबिक, शुरुआत में 3-4 हमलावर थे, जिनकी संख्या बाद में बढ़कर करीब 15 हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस की कार्रवाई:

कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अब आरोपियों की पहचान करने और हमले की ठोस वजह का पता लगाने में जुटी है। थाना प्रभारी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

घर में अकेली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

उमरिया:जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की...

एडिशनल डायरेक्टर बनकर 9.80 लाख ठगने वाली ‘फर्जी अफसर’ तृप्ति सिंह और उसका भाई भोपाल में गिरफ्तार

​चंदेरी/भोपाल: मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग की फर्जी एडिशनल डायरेक्टर बनकर नौकरी...

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

Topics

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img