Wednesday, August 26, 2026
26.1 C
Bhopal

एडवाइजरी कंपनी के संचालक समेत 5 आरोपियों ने किया सरेंडर, जेल भेजे गए

इंदौर। तुकोगंज क्षेत्र में संचालित एक एडवाइजरी कंपनी से जुड़े दो युवकों के अपहरण और मारपीट के चर्चित मामले में विजयनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। करीब डेढ़ महीने से फरार चल रहे पांचों आरोपियों ने पुलिस की सख्ती और लगातार दबिश के दबाव में आकर अंततः थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

क्या था पूरा मामला?

शिकायतकर्ता धार निवासी कुंदन मीणा और सौरभ कुमार ने आरोप लगाया था कि 27 मई को एडवाइजरी कंपनी के ग्राहकों को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों—मनीष पांडे, अभिषेक कक्कड़, मोहित शर्मा, अरुण और अभिषेक रघुवंशी—ने उन्हें विजयनगर के एक होटल में बुलाया। आरोप है कि यहाँ उन्हें बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की गई। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे थे।

दो बार की थी दबिश

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने ऋषिकेश और लखनऊ में दो बार दबिश दी, लेकिन वे हर बार चकमा देने में कामयाब रहे। पुलिस का शिकंजा कसता देख दो दिन पहले सभी पांचों आरोपियों ने इंदौर आकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जिसके बाद सोमवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

Hot this week

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

मध्य प्रदेश: त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा, भोपाल-इंदौर समेत 8 शहरों में 25 ब्रांड का घी अमानक

​भोपाल: त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग...

किन्नर समाज के दो गुटों में गद्दी और वर्चस्व को लेकर विवाद, थाने पहुंचा मामला

​गंजबासौदा (विदिशा): शहर में किन्नर समाज के दो गुटों के...

Topics

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...

साइबर ठगों का शिकार बने दो बुजुर्ग, खातों से उड़े 4.34 लाख रुपए

ग्वालियर: शहर में साइबर ठग लगातार बुजुर्गों को अपना निशाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img