Tuesday, July 7, 2026
25.9 C
Bhopal

भोपाल: आनंद नगर में 26 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन ने दी जान, कारणों का पता नहीं

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर इलाके में सोमवार शाम एक 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान इलेक्ट्रीशियन सोनू सोनी के रूप में हुई है।

​मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच सोनू का शव उसके घर में फंदे पर लटका मिला। सबसे पहले उसके बड़े भाई उत्तम सोनी ने उसे देखा। परिजन उसे तुरंत पटेल नगर स्थित गायत्री हॉस्पिटल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया।

बचपन में ही सिर से उठा था माता-पिता का साया

परिजनों ने बताया कि सोनू बचपन में ही अनाथ हो गया था। उसने 9वीं तक पढ़ाई की थी और अपने दो भाइयों के साथ रह रहा था। फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पिपलानी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल: मादक पदार्थ तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी दोषी करार, सुनाई गई सजा

​भोपाल। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई...

भोपाल: देश विरोधी गतिविधियों में शामिल PFI के 9 सदस्यों की जमानत खारिज

​भोपाल। देश विरोधी और आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त प्रतिबंधित...

प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या, माँ और भाई गिरफ्तार

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध...

Topics

भोपाल: ईडी की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार के तीन मामलों में 24 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

​भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग...

पुलिस की सुस्ती का फायदा, रिटायर्ड रेंजर से दूसरी बार साइबर ठगी

​ग्वालियर। थाटीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img