Tuesday, August 25, 2026
24.1 C
Bhopal

विदिशा: प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने खाया जहर, मरने से पहले ऑडियो में लगाए गंभीर आरोप

विदिशा: शहर के बैसरिया निवासी 27 वर्षीय युवक आकाश प्रजापति ने पत्नी और ससुराल वालों की कथित प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान 9 जुलाई को उसकी मौत हो गई। मरने से पहले युवक का एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें उसने गंभीर आरोप लगाए हैं।

ऑडियो में क्या बोला आकाश?

वायरल ऑडियो में आकाश ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी आसमा खान और ससुराल वाले उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। उसने कहा, “पत्नी मुझे 10 लाख रुपये और घर नाम करने के लिए मजबूर कर रही थी। मुझे रेप के झूठे केस (धारा 376) में फंसाने की धमकी दी जा रही थी। इसके अलावा मुझ पर मुसलमान बनने का दबाव बनाया जा रहा था।”

थाने में भी सुनवाई न होने का आरोप

आकाश ने ऑडियो में पुलिस पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उसने कहा कि वह चार बार थाने गया, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उलटा उसे बार-बार धारा 151 के तहत जेल भेजा गया। आकाश ने कहा कि जब कहीं कोई रास्ता नहीं बचा, तो उसने जहर खा लिया।

क्या है पुलिस का पक्ष?

परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी और ससुराल वाले पैसे की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे, जिसके कारण आकाश का सब कुछ बिक गया। वहीं, सिविल लाइन थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन ने कहा कि अभी तक उन्हें वह कॉल रिकॉर्डिंग नहीं मिली है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

इंदौर क्राइम ब्रांच के पूर्व टीआई सहित 4 पर FIR, 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप

​इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई...

Topics

इंदौर क्राइम ब्रांच के पूर्व टीआई सहित 4 पर FIR, 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप

​इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई...

शराब के नशे में घर पहुंचे ऑटो चालक का पत्नी से विवाद, फंदे पर लटककर दी जान

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img