Friday, October 9, 2026
22.2 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ग्वालियर। पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके दूर के रिश्तेदार मंगल सिंह उर्फ विक्की ने उसे पति को छोड़ने के लिए बहकाया और फिर कार में ले जाकर उसके साथ जबरन संबंध बनाए।

​क्या है पूरा मामला?

पीड़िता के अनुसार, आरोपी मंगल सिंह शादी से पहले से ही उसे जानता था। शादी के तीन साल बाद भी वह लगातार उस पर पति को छोड़ने का दबाव बनाता रहा। 19 मई को आरोपी उसे घुमाने के बहाने कार में सुनसान जगह ले गया और शादी का भरोसा देकर दुष्कर्म किया।

​घर से निकली महिला, आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी

इस घटना के बाद पति को सच्चाई पता चली तो उसने पीड़िता को घर से निकाल दिया। जब पीड़िता ने आरोपी से शादी के लिए कहा, तो उसने साफ इनकार कर दिया और पुलिस में शिकायत करने पर उसके दोनों भाइयों की हत्या की धमकी दी।

​पुलिस की कार्रवाई

पीड़िता की शिकायत पर पुरानी छावनी थाना पुलिस ने आरोपी मंगल सिंह के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी डॉ. संतोष यादव ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 11 मील और होशंगाबाद रोड पर 7 बसों के चालान, 35 हजार जुर्माना वसूला

​भोपाल: यात्रियों की सुरक्षा और सड़क नियमों का सख्ती से...

Topics

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

मुंबई की युवती को इंदौर बुलाकर होटल में दुष्कर्म, नंबर ब्लॉक कर भागा आरोपी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img