रीवा: शहर के नए बस स्टैंड स्थित एक होटल में रविवार को पारिवारिक कलह का बड़ा मामला सामने आया। सीधी जिले की रहने वाली रानू पांडेय ने अपने पति प्रकाश सिंह चौहान को एक अन्य युवती के साथ होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ लिया। पत्नी ने कमरे के बाहर जमकर हंगामा किया और पति की पिटाई भी की।

फेक आईडी से बुकिंग का आरोप
जानकारी के मुताबिक, रानू को सूचना मिली थी कि उसका पति होटल में है। जब वह कमरे में पहुंची, तो अंदर उसका पति और एक युवती मिली। आरोप है कि होटल का कमरा किसी अन्य के नाम पर बुक था और साथ मौजूद युवती की एंट्री के लिए होटल में [आधार कार्ड redacted] का गलत इस्तेमाल किया गया था। युवती ने दावा किया कि उसे प्रकाश ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में अंधेरे में रखा था।
‘तलाक नहीं दूंगी’
पत्नी का कहना है कि उनकी कोर्ट मैरिज जुलाई 2025 में हुई थी, लेकिन पति पिछले कुछ महीनों से दूरी बनाए हुए है। हंगामे के दौरान पति ने सबके सामने कहा कि वह अब साथ नहीं रहना चाहता और तलाक लेना चाहता है, जिस पर पत्नी ने साफ कह दिया कि वह तलाक नहीं देगी। मामला सिविल लाइन थाने तक पहुंच गया है, जहाँ पुलिस आवेदन के आधार पर जांच कर रही है।



