Thursday, July 23, 2026
23.2 C
Bhopal

ग्वालियर में साइबर ठगों का कारनामा: बिना ओटीपी आए बैंक खाते से उड़ाए 2.32 लाख रुपये

ग्वालियर:

शहर के सिरोल थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ठगों ने बिना किसी ओटीपी या संदिग्ध लिंक के एक निजी कंपनी के कर्मचारी के खाते से 2 लाख 32 हजार रुपये पार कर दिए।

​पवनसुत कॉलोनी निवासी सुशील दिवाकर (48) जयपुर की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। 18 जुलाई की रात उनके सेंट्रल बैंक खाते से महज कुछ ही मिनटों में पांच अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 2,32,051 रुपये निकल गए। पीड़ित के पास केवल पैसे कटने के मैसेज आते रहे।

कैसे दिया वारदात को अंजाम?

बैंक में जांच के दौरान खुलासा हुआ कि ठगों ने पीड़ित के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर अमेजन पर एक फर्जी आईडी बनाई और उसी के जरिए बैंक खाते को लिंक कर ऑनलाइन रकम निकाल ली। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने किसी को भी अपनी बैंक डिटेल नहीं दी थी और न ही कोई ओटीपी शेयर किया था।

​पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर साइबर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।

जरूरी सावधानी: बैंक खाते से संबंधित किसी भी संदिग्ध लेनदेन की सूचना तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर दें।

Hot this week

भोपाल में युवाओं का फूटा गुस्सा: ‘यह पेपर लीक नहीं, सिस्टम का लीकेज है’

​भोपाल: ​नीट (NEET) परीक्षा विवाद और दिल्ली में छात्रों पर...

NEET विवाद: भोपाल में सियासी घमासान तेज, आज कांग्रेस का भाजपा कार्यालय तक मार्च

​भोपाल: ​NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और दिल्ली में छात्रों...

भोपाल: अरेरा हिल्स थाना प्रभारी और आरक्षक निलंबित, युवक की पत्नी से अवैध संबंधों का आरोप

​भोपाल: ​अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा और आरक्षक नंदकिशोर...

Topics

कटारा हिल्स पुलिस की कार्रवाई: स्मैक और गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल: कटारा हिल्स थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img