Friday, July 31, 2026
28.6 C
Bhopal

टेलीग्राम और ऐप के जरिए युवक से 8 लाख की साइबर ठगी, अधिक मुनाफे का झांसा देकर फंसाया

शिवपुरी | विशेष संवाददाता

​शिवपुरी के माधव नगर इलाके में साइबर ठगों ने एक युवक को मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 8 लाख 14 हजार 667 रुपए की ठगी का शिकार बना लिया। ठगों ने टेलीग्राम और एक मोबाइल ऐप के जरिए इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​कैसे दिया ठगी को अंजाम?

​माधव नगर निवासी 27 वर्षीय उदय प्रताप सिंह तोमर ने पुलिस को बताया कि 22 जुलाई को टेलीग्राम पर खुद को ‘Zengo’ कंपनी का प्रतिनिधि बताने वाले ठगों ने उनसे संपर्क किया। कम समय में अधिक कमाई का झांसा देकर आरोपियों ने उन्हें एक मोबाइल ऐप डाउनलोड करवाया और फर्जी आईडी बनवाई।

​विश्वास जीतने के लिए शुरुआत में ठगों ने पीड़ित के खाते में कुछ छोटी रकम वापस भी भेजी। इसके बाद आरोपियों के झांसे में आकर उदय ने 22 से 24 जुलाई के बीच अपने एसबीआई और अन्य बैंक खातों के जरिए किस्तों में 2.75 लाख रुपए ट्रांसफर किए तथा 1.99 लाख रुपए नकद जमा किए।

​दोस्तों के खाते से भी ट्रांसफर करवाए रुपए

​यहीं नहीं, ठगों के कहने पर पीड़ित के दोस्तों—बीरबल रजक, अनुज शर्मा, तुषार जैन और पीयूष जैन ने भी अपने बैंक खातों से अलग-अलग यूपीआई और खातों में रकम भेजी। इस तरह कुल 8 लाख 14 हजार 667 रुपए ठगों के पास पहुंच गए।

​ऐसे खुला राज़

​जब पीड़ित ने रकम निकालने की कोशिश की तो अचानक उसकी आईडी फ्रीज कर दी गई और ठगों ने 6 लाख रुपए अतिरिक्त जमा करने की मांग की। तब जाकर युवक को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ। परिजनों को पूरी बात बताने के बाद साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Hot this week

यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के आसपास के इलाकों में मिल रहा सीवेज मिला पानी: रिपोर्ट

​भोपाल:यूनियन कार्बाइड गैस त्रासदी पीड़ितों के चार संगठनों ने...

आशिक के साथ मिलकर पत्नी ने की थी पति की हत्या, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

​गंजबासौदा | विशेष संवाददाता ​अपर सत्र न्यायालय गंजबासौदा ने गुरुवार...

Topics

यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के आसपास के इलाकों में मिल रहा सीवेज मिला पानी: रिपोर्ट

​भोपाल:यूनियन कार्बाइड गैस त्रासदी पीड़ितों के चार संगठनों ने...

आशिक के साथ मिलकर पत्नी ने की थी पति की हत्या, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

​गंजबासौदा | विशेष संवाददाता ​अपर सत्र न्यायालय गंजबासौदा ने गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img