Thursday, October 29, 2026
20.4 C
Bhopal

60 लाख रुपए की ठगी करने वाले दो नाइजीरिन गिरफ्तार

राज्य साइबर सेल ने दो जालसाज नाइजीरियन को गिरफ्तार किया है। दिल्ली में बैठकर दोनों नाइजीरियन ने मंडीदीप के रहने वाले मेडिकल एक्यूपमेंट व्यापारी को यूके में जॉब दिलाने का झांसा देकर करीब 60 लाख 90 हजार रुपए ठग चुके हैं। जालसाजों ने उन्हें मंहगा गिफ्ट भेजने का झांसा देकर कस्टम क्लीयरेंस के नाम पर भी ठगी की है। जांच एजेंसी ने इनके पास से 19 मोबाइल, 21 सिम कार्ड, 1 इंटरनेशनल एटीएम कार्ड समेत अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने इन्हें दिल्ली से गिरफ्तार किया है। दोनों शातिर जालसाज हैं।एडीजी योगेश देशमुख ने बताया कि मंडीदीप निवासी मनीष पटेल मेडिकल एक्यूपमेंट का कारोबार करते हैं। लॉकडाउन के दौरान उनका कारोबार बंद हो गया। बेरोजगार होने की वजह से उन्होंने विदेशी कंपनियों में जॉब के लिए संपर्क किया। इसी दौरान उनके वाट्सऐप पर यूके से कॉल आया। कॉल करने वाली लड़की ने यूके में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। 4-5 बार उनके ऑनलाइन इंटव्यू भी लिए। इसी बीच आरोपियों ने उन्हें 65000 पाउंड कैश, एक आईफोन, एक लैपटॉप, एक घड़ी, एक ज्वेलरी, एक जोड़ी जूते ओर टी शर्ट भेजने के लालच दिया। बाद में कोरियर चार्ज, कैश चार्ज,, रजिस्ट्री चार्ज, विदेश मुद्रा चार्ज के नाम पर 60 लाख 90 हजार रुपए ठग लिए। जब उन्हें गिफ्ट नहीं मिला तो ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने तुरंत ही साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की जांच में सामने आया कि 18 बैंक खातों में पैसा गया है। सभी खाते दिल्ली से खुलवाए गए हैं। पुलिस ने दोनों जालसाज नाइजीरियन को दिल्ली जाकर पकड़ा।दिल्ली में बैठे-बैठे की ठगीपुलिस ने द्वारिका दिल्ली में रह रहे जुवेकी प्रोमिस व मेहरोली दिल्ली से गोडविन फेवर को गिरफ्तार किया है। दोनों कम्प्यूटर के अच्छे जानकार हैं। साइबर सेल को आशंका है कि इससे पहले भी वे ठगी कर चुके होंगे। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इनके पास से 19 मोबाइल, 21 सिम कार्ड, 1 इंटरनेशनल एटीएम कार्ड समेत अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने इन्हें दिल्ली से गिरफ्तार किया है। दोनों शातिर जालसाज हैं।

Hot this week

Topics

मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी रमेश थेटे नागपुर से गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रमेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img