Monday, March 30, 2026
27.1 C
Bhopal

पुलिस जवान को मारे थप्पड़:भोपाल में होली पर युवक ने नशे में धुत होकर की रंगबाजी

भोपाल में होली के मौके पर एक बदमाश ने कॉन्स्टेबल को थप्पड़ मार दिया। उसने पुलिस को धमकी दी कि मेरे साथ कुछ किया, तो ध्यान रखना, थाने तक मारूंगा। युवक शराब के नशे में धुत होकर सड़क पर उत्पात मचा रहा था। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसका वीडियो भी सामने आया है।जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात पुलिस की डायल-100 को सूचना मिली कि नूरानी मस्जिद के पास नया बसेरा में युवक शराब पीकर उत्पात कर रहा है। मौके पर डायल-100 से कॉन्स्टेबल मनोज सिंह और जगदीश पहुंचे। इस दौरान मकान एचएस-69 में रहने वाला नफीस बेग पिता नईम बेग (20) नशे की हालत में उत्पात करता मिला। पुलिस जवान उसे गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगे। इस दौरान भी वह शांत नहीं हुआ। गाड़ी के अंदर ही उसने कॉन्स्टेबल मनोज सिंह को थप्पड़ मार दिया। यह देख दूसरे कॉन्स्टेबल जगदीश ने डंडे के सहारे उसे कार के अंदर किया। किसी तरह पुलिस उसे थाने लेकर आई।अपराधिक रिकाॅर्ड नहींकमला नगर थाना प्रभारी विजय सिंह सिसौदिया ने बताया कि नफीस का फिलहाल रिकाॅर्ड नहीं मिला है। वह घटना के समय नशे की हालत में था। उसने पुलिस के साथ झूमाझटकी की है। पुलिस ने उसके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया है।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img