Thursday, August 20, 2026
26.1 C
Bhopal

एविएशन में नौकरी के नाम पर 11 लाख की ठगी, एकेडमी संचालक पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एविएशन सेक्टर में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 11 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर आनंद नगर स्थित ‘ब्लू मून एविएशन एकेडमी’ के संचालक अमित कुमार सिन्हा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​भोलाराम उस्ताद मार्ग निवासी पीड़ित सौरभ ठाकुर ने पुलिस को बताया कि वह ग्राउंड स्टाफ की नौकरी के सिलसिले में एकेडमी पहुंचा था। संचालक अमित सिन्हा ने पहले मुंबई में इंटरव्यू कराने के नाम पर 2 लाख रुपए लिए। कुछ दिन बाद उसने बिना इंटरव्यू सीधे दिल्ली में जॉइनिंग कराने का झांसा देकर 3 लाख रुपए और ऐंठ लिए। कुल 5 लाख रुपए देने के बाद भी सौरभ को जॉइनिंग लेटर नहीं मिला।

​एकेडमी के दफ्तर में संपर्क करने पर सौरभ को दो अन्य युवतियों—तनुश्री मेहरा और साक्षी निखिलजे के साथ भी इसी तरह की ठगी का पता चला। आरोपी ने उनसे भी नौकरी के नाम पर 3-3 लाख रुपए ऐंठ लिए थे।

​तीनों पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने कुल 11 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और उसके बैंक खातों व लेन-देन की जांच चल रही है।

Hot this week

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: STF इंस्पेक्टर आनंद कुमार पर FIR दर्ज

​ग्वालियर। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप...

शराब पिलाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में शराब...

शिवपुरी में शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या, दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

​शिवपुरी। जिले के नरवर क्षेत्र में मंगलवार देर रात...

Topics

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: STF इंस्पेक्टर आनंद कुमार पर FIR दर्ज

​ग्वालियर। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप...

शराब पिलाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में शराब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img