Friday, August 21, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में एसआई राकेश मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में अचेत मिले

भोपाल। राजधानी के बजरिया थाने में पदस्थ 58 वर्षीय सब इंस्पेक्टर (एसआई) राकेश मिश्रा की शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह नहाने के बाद वे अपने कमरे में अचानक अचेत हो गए थे। परिजन उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

​परिजनों के अनुसार, राकेश मिश्रा सुबह करीब 8 बजे उठे और नहाने के बाद कमरे में बेड पर आकर लेट गए। पत्नी उनके पास चाय रखकर बाहर गईं और कुछ देर बाद लौटीं, तो वे बेसुध मिले। परिजनों ने बताया कि वे पिछले 10 साल से हृदय रोग से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था।

​सूचना मिलने पर स्टेशन बजरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। मामले की जांच जारी है।

Hot this week

मुस्लिमों को हिंदू इलाकों में घर नहीं मिलता: पूर्व IAS नियाज खान

​भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी और लेखक...

कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर धोखाधड़ी व पद के दुरुपयोग का केस दर्ज

​कटनी/भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी)...

गैर-युवक के साथ कमरे में देख पति ने लगाई फटकार, आहत पत्नी ने दे दी जान

इंदौर: खुड़ैल थाना क्षेत्र के ग्राम दुधिया में एक...

गोविंदपुरा: 9वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके से 21 जुलाई से...

Topics

राज्य वित्त आयोग की नई वेबसाइट शुरू, अब आम जनता भी ऑनलाइन दे सकेगी सुझाव

​भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के कामकाज को पारदर्शी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img