Friday, August 21, 2026
25.1 C
Bhopal

बंसल वन के रेस्टोरेंट-बार में म्युनिसिपल कोर्ट का छापा: एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक और गंदगी मिलने पर जुर्माना

भोपाल। राजधानी के बंसल वन स्थित रेस्टोरेंट और बार में शुक्रवार दोपहर नगर निगम की म्युनिसिपल कोर्ट ने औचक निरीक्षण किया। प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट तरुणेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुई इस जांच में कई नामी प्रतिष्ठानों की पोल खुल गई।

​जांच के दौरान कई किचनों में एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक्स मिलीं, जबकि फ्रीज में वेज और नॉनवेज खाना एक साथ रखा पाया गया। किचन में फैली गंदगी और नियमों की अनदेखी पर मजिस्ट्रेट ने स्टाफ को कड़ी फटकार लगाई और मौके पर ही जुर्माना ठोका।

​करीब दो घंटे चली इस कार्रवाई के दौरान फर्जी कैफे, रोमियो लेन, फ्लाइंग सोसर, माय बार, रास्ता, आयबरी, कव्वाली और संकल्प जैसे प्रमुख रेस्टोरेंट-बार की सघन जांच हुई। टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत भोजन और पेय पदार्थों के सैंपल भी जांच के लिए जब्त किए हैं। निगम के 30 से अधिक वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे अमले की इस अचानक कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

Hot this week

शर्मनाक: दोपहर 2.35 बजे ही स्कूल पर लटक गया ताला, नशे में पहुंचे शिक्षक को जिपं उपाध्यक्ष ने लगाई फटकार

​भोपाल। राजधानी के अरवलिया पंचायत स्थित परवलिया सानी प्राथमिक...

भोपाल: 1.20 करोड़ के लालच में किशोर की हत्या, साक्ष्य जुटाने आरोपी के घर पहुंची पुलिस

​भोपाल। राजधानी के छोटे तालाब (धोबीघाट) के पास हुए...

Topics

मुस्लिमों को हिंदू इलाकों में घर नहीं मिलता: पूर्व IAS नियाज खान

​भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी और लेखक...

कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर धोखाधड़ी व पद के दुरुपयोग का केस दर्ज

​कटनी/भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी)...

गैर-युवक के साथ कमरे में देख पति ने लगाई फटकार, आहत पत्नी ने दे दी जान

इंदौर: खुड़ैल थाना क्षेत्र के ग्राम दुधिया में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img