Saturday, August 22, 2026
26.1 C
Bhopal

कोर्ट परिसर के बाहर पति पर पत्नी का हमला, पत्थर मारकर दांतों से चबाई उंगली

शिवपुरी। जिला न्यायालय परिसर के बाहर शुक्रवार को भरण-पोषण के मामले की पेशी पर आए पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी ने पति पर पत्थर से हमला कर दिया और बचाव के दौरान उसकी उंगली दांतों से चबा डाली। घायल पति ने कोतवाली थाने पहुंचकर पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

​गोपालपुर निवासी वैजनाथ धाकड़ ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह वर्ष 2012 में हुआ था। वैजनाथ का आरोप है कि उसकी पत्नी करीब पांच माह पूर्व उसे छोड़कर अपने कथित प्रेमी के साथ रहने लगी थी। पत्नी ने उसके खिलाफ न्यायालय में भरण-पोषण का दावा दायर कर रखा है, जिसकी सुनवाई के सिलसिले में दोनों शुक्रवार को कोर्ट पहुंचे थे।

​पति का आरोप है कि कोर्ट परिसर के बाहर निकलते ही दोनों में कहासुनी हो गई। तैश में आकर पत्नी ने पहले पत्थर से हमला किया और फिर हाथ की उंगली चबाकर उसे लहूलुहान कर दिया। घायल अवस्था में पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है।

Hot this week

शर्मनाक: दोपहर 2.35 बजे ही स्कूल पर लटक गया ताला, नशे में पहुंचे शिक्षक को जिपं उपाध्यक्ष ने लगाई फटकार

​भोपाल। राजधानी के अरवलिया पंचायत स्थित परवलिया सानी प्राथमिक...

भोपाल: 1.20 करोड़ के लालच में किशोर की हत्या, साक्ष्य जुटाने आरोपी के घर पहुंची पुलिस

​भोपाल। राजधानी के छोटे तालाब (धोबीघाट) के पास हुए...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img