Sunday, August 23, 2026
29.1 C
Bhopal

पुराने सिक्कों के नाम पर कॉल कर मोबाइल और व्हाट्सऐप हैक, परिचितों से मांगे पैसे

शिवपुरी। साइबर ठगों ने अब पुराने सिक्के खरीदने का झांसा देकर लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामले में पुरानी शिवपुरी निवासी राजेश सौलखिया का मोबाइल और व्हाट्सऐप हैक कर ठगों द्वारा उनके परिचितों से पैसों की मांग की जा रही है। पीड़ित ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।

​पीड़ित राजेश के अनुसार, 21 अगस्त की दोपहर उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। कॉलर ने पुराने सिक्कों की खरीद-बिक्री के बारे में बातचीत की और कुछ ही देर में कॉल काट दिया। इसके तुरंत बाद उनका मोबाइल और व्हाट्सऐप काम करना बंद कर दिया। थोड़ी देर बाद जब परिचितों ने कॉल कर पैसे मांगने की बात पूछी, तब उन्हें व्हाट्सऐप हैक होने की जानकारी मिली।

​राजेश ने साइबर सेल को आवेदन देकर खाता पुनः चालू कराने और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही आशंका जताई है कि उनके नंबर का आगे भी दुरुपयोग हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी अज्ञात ठग की होगी।

Hot this week

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...

सबूतों के अभाव में नकली नोट मामले का आरोपी बरी, पुलिस की थ्योरी पर उठे सवाल

​बैतूल/आमला। जिला अदालत ने नकली नोट रखने और छापने...

दुकान के बाहर सो रहे बुजुर्ग से चाकू की नोक पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

​भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने...

Topics

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...

दुकान के बाहर सो रहे बुजुर्ग से चाकू की नोक पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

​भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने...

निगम मुख्यालय में भिड़े दो अफसर: AHO ने निकाला इस्तीफा, जूता चलाने की आई नौबत

​भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम मुख्यालय परिसर...

11वीं के छात्र ने लगाई फांसी, दो दिन पहले ही नए स्कूल में हुआ था दाखिला

​भोपाल। राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img