Friday, August 28, 2026
25.1 C
Bhopal

BSNL के दो क्लास-1 इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI ने भोपाल में बिछाया जाल

भोपाल

सीबीआई (CBI) ने भोपाल में बीएसएनएल (BSNL) के दो क्लास-1 अधिकारियों को लंबित बिल पास करने के एवज में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों में चीफ इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) अविनाश शुक्ला और सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) बीबी चक्रपाणी शामिल हैं।

2-2 लाख रुपए की मांग

जबलपुर की एक फर्म ने बीएसएनएल की 14 साइटों पर इलेक्ट्रिकल और मेंटेनेंस का काम किया था। फर्म के पेंडिंग बिल क्लीयर करने के एवज में दोनों अधिकारियों ने 2-2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।

पहली किस्त लेते दबोचे गए

शिकायत मिलने पर सीबीआई ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत शिकायतकर्ता पहली किस्त के रूप में दोनों अधिकारियों को 75-75 हजार रुपए देने पहुंचा। जैसे ही रकम ली गई, सीबीआई की टीम ने दोनों को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद एजेंसी ने भोपाल, लखनऊ और कानपुर स्थित इनके ठिकानों पर छापेमारी कर दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

Topics

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

पांच दिवसीय बैंक सप्ताह की मांग को लेकर भोपाल में आज प्रदर्शन

​भोपाल: बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (Five-Day Work Week)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img