भोपाल
जिला पुलिस बल में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले 8 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर आयुक्त कार्यालय सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस आयुक्त संजय कुमार और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला ने सेवानिवृत्त कर्मियों को उपहार और श्रीफल भेंट कर उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की।
समारोह के दौरान सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने सेवाकाल के यादगार अनुभव साझा किए और पुलिस विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन के लिए आभार जताया। उनके परिजनों ने भी कविता के माध्यम से पुलिस सेवा की सराहना की।
पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और खुद को व्यस्त एवं फिट रखें। उन्होंने आश्वासन दिया कि भोपाल पुलिस परिवार हमेशा उनके साथ है।
सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी:
- रघुवीर सिंह ठाकुर (निरीक्षक)
- गोपाल सिंह (उपनिरीक्षक)
- कमल सिंह राजपूत (उपनिरीक्षक)
- गनपत सिंह बड़ोदिया (कार्यकारी उपनिरीक्षक)
- रमेश कुमार उबनारे (सहायक उपनिरीक्षक)
- बाबूलाल (सहायक उपनिريक्षक)
- डोलराज तिमिलसेना (सहायक उपनिरीक्षक)
- रामसिंह (सहायक उपनिरीक्षक)






