Monday, August 31, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल पुलिस के 8 अधिकारी हुए सेवानिवृत्त, आयुक्त कार्यालय में दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल

जिला पुलिस बल में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले 8 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर आयुक्त कार्यालय सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस आयुक्त संजय कुमार और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला ने सेवानिवृत्त कर्मियों को उपहार और श्रीफल भेंट कर उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की।

​समारोह के दौरान सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने सेवाकाल के यादगार अनुभव साझा किए और पुलिस विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन के लिए आभार जताया। उनके परिजनों ने भी कविता के माध्यम से पुलिस सेवा की सराहना की।

​पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और खुद को व्यस्त एवं फिट रखें। उन्होंने आश्वासन दिया कि भोपाल पुलिस परिवार हमेशा उनके साथ है।

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी:

  • ​रघुवीर सिंह ठाकुर (निरीक्षक)
  • ​गोपाल सिंह (उपनिरीक्षक)
  • ​कमल सिंह राजपूत (उपनिरीक्षक)
  • ​गनपत सिंह बड़ोदिया (कार्यकारी उपनिरीक्षक)
  • ​रमेश कुमार उबनारे (सहायक उपनिरीक्षक)
  • ​बाबूलाल (सहायक उपनिريक्षक)
  • ​डोलराज तिमिलसेना (सहायक उपनिरीक्षक)
  • ​रामसिंह (सहायक उपनिरीक्षक)

Hot this week

अस्पताल की कैंटीन से डेढ़ साल के मासूम का अपहरण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

​कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के एक अस्पताल की कैंटीन से...

राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर एमपी कांग्रेस आक्रामक, बीजेपी पर साधा निशाना

​उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...

भोपाल में लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज, कोलार तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को नोटिस

​भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सोमवार को समयावधि (टीएल)...

Topics

राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर एमपी कांग्रेस आक्रामक, बीजेपी पर साधा निशाना

​उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img