Saturday, October 31, 2026
19.2 C
Bhopal

भोपाल में 2 साल बाद जुलूस निकाला जा रहा, मस्ती में हुर्रियारे

कोरोना के चलते भोपाल में पिछले दो साल से होली और रंगपंचमी पर पाबंदियां रही थीं। अबकी बार ऐसी कोई पाबंदी नहीं है।राजधानी भोपाल में रंगपंचमी की धूम घर की चौखट से लेकर चौराहे तक है। 2 साल बाद फिर से जुलूस-चल समारोह निकाला जा रहा है। 125 साल पुरानी परंपरा आज फिर जीवंत हो उठी है। रंगपंचमी पर पुराने शहर में राधा-कृष्ण की झांकी निकाली जा रही है। कोलार समेत करीब एक दर्जन इलाकों में भी छोटे-बड़े जुलूस-चल समारोह निकल रहे हैं। इनमें झांकियां, डीजे, ध्वज, घोड़े-ऊंट भी शामिल हैं। हुर्रियरों की टोलियां एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते और नाचते-गाते चल रही हैं।कोरोना के चलते भोपाल में पिछले दो साल से होली और रंगपंचमी पर पाबंदियां रही थीं। इस कारण जुलूस या चल समारोह नहीं निकाले गए थे। अबकी बार ऐसी कोई पाबंदी नहीं है। इसलिए होली पर श्री हिंदू उत्सव समिति ने पुराने शहर में जुलूस निकाला था और अब रंगपंचमी पर भी झांकियों के साथ जुलूस निकाले जा रहे हैं।

Hot this week

राष्ट्रीय एकता दिवस पर भोपाल पुलिस ने देखा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की परेड का लाइव प्रसारण

भोपाल, 31 अक्टूबर (विशेष संवाददाता): लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई...

भोपाल पुलिस: चार सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल: भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में लंबी सेवाएं पूरी करने...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img