Monday, September 7, 2026
28.1 C
Bhopal

बड़ा तालाब के लबालब होने से भदभदा और कलियासोत डैम के खुले गेट, कोलार और केरवा अभी खाली

भोपाल। शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले बड़ा तालाब के पूरी तरह भरने के बाद सीजन में दूसरी बार भदभदा और कलियासोत डैम के गेट खोलने पड़े हैं। सीहोर जिले में तेज बारिश होने से कोलांस नदी में उफान आया, जिसका पानी सीधे बड़ा तालाब में पहुंचा। इसके चलते पिछले शुक्रवार को भदभदा डैम के दो गेट खोले गए, जबकि शनिवार और रविवार को कलियासोत डैम के भी कुल छह गेट खोलने पड़े। लगातार दूसरे साल सितंबर महीने में डैम के गेट खोलने की स्थिति बनी है।

​शहर के दूसरे प्रमुख जलाशयों की बात करें तो कोलार डैम का वॉटर लेवल 1516.40 फीट है, जिसमें अभी 1513.45 फीट पानी है और यह तीन फीट खाली है। कोलार डैम से भोपाल शहर के 40% हिस्से में पानी की सप्लाई होती है। वहीं, 1673 फीट की क्षमता वाले केरवा डैम में 1669.58 फीट पानी आ चुका है, जो कोलार रोड क्षेत्र में जलापूर्ति और आसपास के गांवों की सिंचाई का मुख्य जरिया है।

​बड़ा तालाब से हर रोज पुराने शहर और बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) समेत अन्य इलाकों की 3 लाख से ज्यादा आबादी की प्यास बुझती है। इस तालाब से प्रतिदिन 25 MGD (मिलियन गेलन पानी प्रतिदिन) की सप्लाई की जाती है, जिससे शहर के 20% से अधिक हिस्से में पानी पहुंचता है। कलियासोत डैम के ओवरफ्लो होने के बाद उसका पानी कलियासोत नदी के जरिए आगे बेतवा, यमुना और फिर गंगा नदी तक पहुंचता है।

Hot this week

भोपाल नगर निगम महापौर की गाड़ी में आग लगाने की कोशिश

​भोपाल: निगम मुख्यालय में सोमवार दोपहर करीब पौने तीन...

हयात पैलेस होटल में फ्रेशर्स पार्टी के दौरान हंगामा, आईडी चेक करने को लेकर हुआ विवाद

​भोपाल। रानी कमलापति स्टेशन स्थित होटल हयात पैलेस में...

स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; मैनेजर और 7 ग्राहक गिरफ्तार

​ग्वालियर के गोविंदपुरी इलाके में चल रहे अवैध धंधे...

Topics

भोपाल नगर निगम महापौर की गाड़ी में आग लगाने की कोशिश

​भोपाल: निगम मुख्यालय में सोमवार दोपहर करीब पौने तीन...

मल्हारगढ़ में ‘मातृ वंदना शताब्दी संकल्प परिसर’ लोकार्पित

​मल्हारगढ़ के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

ईदगाह हिल्स में धारण अधिकार पट्टे के लिए लगा कैंप, मिले 30 आवेदन

​भोपाल। शहर के ईदगाह हिल्स स्थित खसरा नंबर-20, 21...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img