Wednesday, September 9, 2026
29.1 C
Bhopal

सिरोंज फर्जी शादी घोटाला: 4 जिलों के 7 ठिकानों पर ईडी की दबिश, आज कोर्ट में पेश होंगे तत्कालीन सीईओ

​विदिशा जिले की सिरोंज जनपद में हुए 30.18 करोड़ रुपए के बहुचर्चित फर्जी शादी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिकंजा कस दिया है। मामले के मुख्य आरोपी और तत्कालीन जनपद सीईओ शोभित त्रिपाठी से पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर ईडी भोपाल जोनल ऑफिस की टीमों ने मंगलवार को चार जिलों में एक साथ बड़ी कार्रवाई की।

​भोपाल, विदिशा, कटनी और छतरपुर में कुल 7 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई। इस दौरान टीमों ने संपत्ति के दस्तावेज, बैंक खातों के रिकॉर्ड और डिजिटल डिवाइस खंगाले। एजेंसी का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि सरकारी खजाने से निकाले गए 30 करोड़ रुपए किन-किन संपत्तियों और कारोबार में खपाए गए हैं।

​शोभित त्रिपाठी को ईडी ने गिरफ्तार कर 3 सितंबर को रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि पूरी होने पर एजेंसी बुधवार को उन्हें भोपाल की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश करेगी। पूछताछ के दौरान घोटाले की रकम के लेन-देन, बेनामी संपत्तियों और इसमें शामिल अन्य मददगारों के बारे में कई अहम खुलासे हुए हैं।

Hot this week

भोपाल में बिजली कंपनी का जेई 20 हजार घूस लेते गिरफ्तार

​भोपाल नया बिजली मीटर लगवाने और बिजली चोरी के पुराने...

फर्जी सिम एक्टिवेट करने वाला POS एजेंट गिरफ्तार, 16.60 लाख की ठगी का खुलासा

​भोपाल क्राइम ब्रांच ने 'ऑपरेशन FAST-2.0' के तहत दस्तावेजों...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img