Wednesday, September 9, 2026
30.1 C
Bhopal

भोपाल में बिजली कंपनी का जेई 20 हजार घूस लेते गिरफ्तार

भोपाल

नया बिजली मीटर लगवाने और बिजली चोरी के पुराने केस में सेटलमेंट के नाम पर रिश्वत लेने वाले जेई अरपित उपाध्याय को लोकायुक्त टीम ने बुधवार दोपहर रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने छोला विद्युत कार्यालय में फरियादी तारीक सिद्दीकी से 20 हजार रुपए की घूस ली थी।

​शिकायत मिलने पर लोकायुक्त डीएसपी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने यह ट्रैप कार्रवाई की। इस मामले में जेई के साथ राजेंद्र बरवड़े को भी आरोपी बनाया गया है। लोकायुक्त ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। टीम यह भी पता लगा रही है कि इस खेल में बिजली कंपनी के अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।

Hot this week

फर्जी सिम एक्टिवेट करने वाला POS एजेंट गिरफ्तार, 16.60 लाख की ठगी का खुलासा

​भोपाल क्राइम ब्रांच ने 'ऑपरेशन FAST-2.0' के तहत दस्तावेजों...

Topics

फर्जी सिम एक्टिवेट करने वाला POS एजेंट गिरफ्तार, 16.60 लाख की ठगी का खुलासा

​भोपाल क्राइम ब्रांच ने 'ऑपरेशन FAST-2.0' के तहत दस्तावेजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img