Wednesday, November 11, 2026
26.8 C
Bhopal

इंटर्न डॉक्टरों का 3 दिन बाद खत्म हुआ आंदोलन, स्टाइपेंड बढ़ाकर 21,500 रुपए किया गया

​भोपाल

मध्य प्रदेश में तीन दिन से चल रहा इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन आखिरकार बुधवार को समाप्त हो गया। स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के साथ हुई बैठक में सरकार ने उनकी मांगें मान ली हैं, जिसके बाद डॉक्टरों ने प्रदर्शन खत्म करने की घोषणा कर दी।

​सरकार ने इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड 50% बढ़ा दिया है, जिससे अब उन्हें 21,500 रुपए मिलेंगे। इसके साथ ही, प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और वाटर कैनन के इस्तेमाल की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है और दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है।

​अस्पतालों में सामान्य हुई व्यवस्था

आंदोलन के तीसरे दिन बुधवार को भोपाल के हमीदिया अस्पताल की ओपीडी सेवाएं प्रभावित रहीं और केवल दो ही ऑपरेशन हो पाए, जिससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि, मांगें पूरी होने की घोषणा के बाद डॉक्टरों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने कमला पार्क के पास जश्न मनाया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक व्यवस्था को सामान्य करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Hot this week

तेंदुए के हमले के बाद बाग मुगालिया ईको पार्क में वॉक पर रोक, इलाके में बाघ की भी आशंका

भोपाल। बाग मुगालिया स्थित लहारपुर ईको लॉजिकल पार्क में...

पारिवारिक विवाद में युवक पानी की टंकी से कूदा, गंभीर हालत में भर्ती

भोपाल (बैरसिया)। गुनगा गांव में पारिवारिक कलह के चलते...

Topics

पारिवारिक विवाद में युवक पानी की टंकी से कूदा, गंभीर हालत में भर्ती

भोपाल (बैरसिया)। गुनगा गांव में पारिवारिक कलह के चलते...

बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला, जेवर लूटने का प्रयास; एसपी से न्याय की गुहार

नरसिंहपुर। जिले के ठेमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिंदनी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img