Thursday, September 10, 2026
27.1 C
Bhopal

तेज रफ्तार एसयूवी ने मचाया उत्पात: 8 वाहनों को मारी टक्कर, कॉलोनी का गेट तोड़कर भागा चालक

भोपाल

मिसरोद थाना क्षेत्र की फार्च्यून सोम्या हेरिटेज कॉलोनी में मंगलवार रात एक तेज रफ्तार एसयूवी चालक ने जमकर आतंक मचाया। नशे या लापरवाही में धुत चालक ने एक के बाद एक करीब 8 वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। गनीमत यह रही कि इस पूरे हादसे में किसी को चोट नहीं आई।

​पुलिस के मुताबिक, आरोपी चालक कॉलोनी में रहने वाले अपने किसी दोस्त से मिलने आया था और पहले भी यहां आता-जाता रहा है। उसने सबसे पहले पार्किंग में खड़ी एक कार को टक्कर मारी। विरोध करने पर गाड़ी रोकने के बजाय उसने रफ्तार और बढ़ा दी और रास्ते में खड़े अन्य वाहनों को रौंदता चला गया।

​हंगामा बढ़ता देख रहवासियों ने समझदारी दिखाते हुए कॉलोनी का मुख्य गेट बंद कर दिया, लेकिन आरोपी ने गेट को भी जोरदार टक्कर मारकर तोड़ दिया और वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। रहवासी कमल सिंह की शिकायत पर मिसरोद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

छोटे तालाब में मिला फेब्रिकेशन कामगार का शव, प्रेम प्रसंग में धोखे का आरोप

​भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र से पिछले कुछ दिनों...

सीधी और मऊगंज में वन्यजीव तस्करों का पर्दाफाश, तेंदुए की खाल के साथ तीन गिरफ्तार

​सीधी/भोपाल डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने वन विभाग और...

होटल में ब्यूटिशियन की संदिग्ध मौत: प्रेमी अस्पताल छोड़कर भागा

​इंदौर। तिलक नगर थाना क्षेत्र के एलएक्स होटल के...

Topics

कजलीखेड़ा में स्कॉर्पियो से 40 पेटी अवैध शराब जब्त, चालक घायल

​भोपाल के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img