Monday, September 14, 2026
25.1 C
Bhopal

नादरा बस स्टैंड और 11 मील क्षेत्र में बसों पर बड़ी कार्रवाई, 4 बसें जब्त और 58 हजार का जुर्माना

​परिवहन आयुक्त के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) की टीम ने सोमवार को नादरा बस स्टैंड और 11 मील क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यात्रियों की सुरक्षा और फायर सेफ्टी के पुख्ता इंतजामों की जांच के लिए सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चले इस अभियान के दौरान कुल 28 यात्री बसों की सघन जांच की गई।

​अनियमितताएं मिलने पर मोटर यान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत चार बसों (MP04PA3217, MP04PA2699, MP39P5111 और MP70ZD9201) को जब्त कर लिया गया। इसके अलावा, नियमों का पालन न करने पर दो बसों का फिटनेस प्रमाण पत्र निरस्त किया गया तथा चार अन्य बसों पर परमिट शर्तों के उल्लंघन पर जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 58,000 रुपये की जुर्माना राशि वसूल की गई।

​आरटीओ अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा और नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Hot this week

सूने मकानों को निशाना बनाने वाला चोर गिरोह गिरफ्तार, 45 लाख के आभूषण और आईफोन बरामद

ग्वालियर ​ग्वालियर में सूने मकानों के ताले तोड़कर चोरी करने...

रातीबड़ में खदान के गड्ढे में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत

​भोपाल ​रातीबड़ थाना क्षेत्र के कलखेड़ा गांव में सोमवार सुबह...

ऑटो चोर गिरफ्तार, 4 लाख का वाहन बरामद

​भोपाल के हनुमानगंज थाना पुलिस ने काजी कैंप क्षेत्र...

Topics

मोबाइल गुम होने के बाद बैंक खाते से उड़े 1.74 लाख, पुलिस ने दर्ज किया मामला

​ग्वालियर बहाड़ापुर थाना क्षेत्र में मोबाइल गुम होने के बाद...

स्पा सेंटर पर छापा, 3 युवतियों और 5 युवकों सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद

​खंडवा मोघट थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक स्पा सेंटर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img