Tuesday, September 15, 2026
27.1 C
Bhopal

बंडा जहरीली शराब कांड पर शर्मनाक जश्न: दमोह में बीजेपी नेता के जन्मदिन पर जमकर हुआ डांस, गाने के बोल पर मचा बवाल; नेता ने मांगी माफी

दमोह/सागर

सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब पीने से 39 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद पूरा प्रदेश शोक में डूबा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद पीड़ित परिवारों से मिलकर ढांढस बंधा चुके हैं, लेकिन दूसरी तरफ दमोह में एक भाजपा नेता ने इस भीषण त्रासदी का मानो मजाक बना दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष के पति की बर्थडे पार्टी में बंडा कांड को लेकर आपत्तिजनक गाने पर युवतियों से डांस कराने का वीडियो सामने आने के बाद सियासी घमासान मच गया है।

​क्या है पूरा मामला?

  • बर्थडे पार्टी में जश्न और डांस: दमोह जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल के पति और भाजपा नेता गौरव पटेल का जन्मदिन हाल ही में मनाया गया। इस पार्टी का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
  • संवेदनशील मुद्दे पर फूहड़ गाना: वायरल वीडियो में एक बुंदेली गायक मंच पर गाना गा रहा है और युवतियां डांस कर रही हैं। गाने के बोल थे— “पउआ न पीयो घने-घने, बंडा में मर गए केउ जने…”
  • दिग्गजों की मौजूदगी की चर्चा: बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में कई वरिष्ठ भाजपा नेता और सांसद भी मौजूद थे, हालांकि वीडियो सामने आने के बाद पार्टी असहज स्थिति में आ गई है।

​भाजपा नेता ने मांगी माफी

​विवाद बढ़ने और चौतरफा आलोचना होने के बाद भाजपा नेता गौरव पटेल ने सफाई देते हुए माफी मांग ली है। उन्होंने मीडिया से कहा कि कलाकारों का मकसद किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था। गायक के जरिए लोगों को शराब न पीने की अपील की जा रही थी। इसके बावजूद यदि किसी को बुरा लगा है और इस घटना से आहत हुए हैं, तो वे इसके लिए क्षमा प्रार्थी हैं।

Hot this week

भोपाल में ओवैसी ने किया समान नागरिक संहिता का विरोध, एनडीए सहयोगियों से की अपील

​भोपाल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद...

शंकरगढ़ बायपास पर बेकाबू होकर पिकअप से टकराई स्कूल बस, टला बड़ा हादसा

​देवास शहर के शंकरगढ़ बायपास पर मंगलवार सुबह एक बड़ा...

Topics

भोपाल में ओवैसी ने किया समान नागरिक संहिता का विरोध, एनडीए सहयोगियों से की अपील

​भोपाल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद...

शंकरगढ़ बायपास पर बेकाबू होकर पिकअप से टकराई स्कूल बस, टला बड़ा हादसा

​देवास शहर के शंकरगढ़ बायपास पर मंगलवार सुबह एक बड़ा...

बाणगंगा में बदमाशों का आतंक: बीयर मंगवाकर पी, फिर मारपीट कर खाते से उड़ाए 55 हजार

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एमआर-10 ब्रिज के पास एक...

फ्लैट बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, महिला पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​इंदौर। लसूड़िया थाना पुलिस ने फ्लैट दिलाने के नाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img