Thursday, September 17, 2026
29.1 C
Bhopal

मध्य प्रदेश सरकार पर बढ़ा कर्ज का बोझ: एक महीने में फिर लिया 2500 करोड़ का लोन, कुल आंकड़ा 5.42 लाख करोड़ पार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से ठीक पहले मध्य प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा कर्ज लिया है। विकास कार्यों और योजनाओं के वित्त पोषण का हवाला देते हुए सरकार ने बुधवार को 2500 करोड़ रुपये के तीन नए कर्ज और ले लिए हैं। इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष में अब तक लिए गए कुल कर्ज का आंकड़ा 53,900 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जिससे राज्य पर कुल कर्ज का बोझ बढ़कर 5 लाख 42 हजार 614 करोड़ रुपये हो गया है।

​आरबीआई के जरिए हुई नीलामी के माध्यम से लिए गए इन कर्जों को अलग-अलग अवधियों में बांटा गया है। सरकार ने 7.39% ब्याज दर पर 8 साल के लिए 700 करोड़ रुपये, 7.58% ब्याज दर पर 12 साल के लिए 900 करोड़ रुपये और 7.66% की सबसे लंबी ब्याज दर पर 22 साल की अवधि के लिए 900 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इन सभी कर्जों पर ब्याज का भुगतान हर छह महीने में किया जाएगा। इससे पहले सरकार ने 1 सितंबर को भी 3,600 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। सरकारी दस्तावेजों के अनुसार इन पैसों का इस्तेमाल विकास योजनाओं में किया जाएगा और ये निवेश बैंकों के लिए एसएलआर (Statutory Liquidity Ratio) के तहत पात्र होंगे।

Hot this week

महाकाल दर्शन के दौरान बिछड़े पिता-पुत्र, मप्र पुलिस की मुस्तैदी से मिले

​उज्जैन: श्री महाकाल मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ के बीच...

लोन दिलाने के नाम पर व्यापारी से ठगी: खुद को बैंक अधिकारी बताकर ठगे 45 हजार, आरोपी पर FIR

​इंदौर: शहर के खजराना थाना क्षेत्र में लोन दिलाने का...

बिजली के खंभों के सहारे हवा में लटकी पानी की पाइपलाइनें

​भोपाल राजधानी से सटे बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के अचारपुरा ग्राम...

Topics

महाकाल दर्शन के दौरान बिछड़े पिता-पुत्र, मप्र पुलिस की मुस्तैदी से मिले

​उज्जैन: श्री महाकाल मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ के बीच...

बिजली के खंभों के सहारे हवा में लटकी पानी की पाइपलाइनें

​भोपाल राजधानी से सटे बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के अचारपुरा ग्राम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img