Wednesday, September 16, 2026
30.1 C
Bhopal

बड़े तालाब में अवैध प्लॉटिंग की शिकायत करने वाले कारोबारी के घर फायरिंग: मुख्य आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

भोपाल:

राजधानी के बड़े तालाब के फुल टैंक लेवल (FTL) में अवैध प्लॉटिंग की शिकायत करने वाले रियल एस्टेट कारोबारी संतोष सिंह तोमर के घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी नीतेश ठाकुर को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी थाईलैंड भागने की फिराक में था, लेकिन विदेश जाने से पहले ही उसे दबोच लिया गया।

​दो कारें जब्त, विदेशी भागने की थी तैयारी

​पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी नीतेश ठाकुर वारदात के बाद लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने उसकी दो गाड़ियां—एक एक्सयूवी (ग्वालियर से) और एक स्कॉर्पियो (भोपाल से)—जब्त की हैं, जिनकी जांच की जा रही है कि क्या इनका इस्तेमाल वारदात में हुआ था। मामले में शामिल अन्य आरोपी अजीत और सौरभ चौहान की तलाश अभी जारी है।

​फॉर्च्यूनर से आकर दागे थे 10 राउंड

​गत 10 सितंबर की रात करीब ढाई बजे सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार में आए बदमाशों ने गौरा गांव स्थित कारोबारी संतोष तोमर के घर पर ताबड़तोड़ 10 राउंड फायर किए थे। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके और पीड़ित परिवार में भारी दहशत फैल गई थी। कारोबारी ने दीवार की आड़ लेकर किसी तरह अपनी जान बचाई थी।

​अवैध प्लॉटिंग की शिकायत से जुड़ा है विवाद

​पुलिस जांच में सामने आया है कि फायरिंग से ठीक पहले कारोबारी को धमकी भरे कॉल आए थे, जिसमें कॉलर ने अपना नाम सौरभ बताया था। शुरुआती जांच में यह बात स्पष्ट हुई है कि पूरा विवाद बड़े तालाब के एफटीएल क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कारोबारी द्वारा की गई शिकायतों से जुड़ा हुआ है। पुलिस अब पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर साजिश में शामिल अन्य चेहरों को बेनकाब करने में जुटी है।

Hot this week

कोतवाली टीआई प्रभात गौड़ समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

​भोपाल राजधानी में जुआरियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने...

Topics

कोतवाली टीआई प्रभात गौड़ समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

​भोपाल राजधानी में जुआरियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने...

भोपाल में ओवैसी ने किया समान नागरिक संहिता का विरोध, एनडीए सहयोगियों से की अपील

​भोपाल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img