Thursday, September 17, 2026
29.1 C
Bhopal

एमपी नगर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: ड्रैगन हाउस रेस्टोरेंट सील, इंडियन कॉफी हाउस और राजहंस में भी मिलीं गंभीर खामियां

भोपाल:

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मंगलवार को एमपी नगर क्षेत्र के प्रमुख रेस्टोरेंट और होटलों में औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई के दौरान भारी अनियमितताएं और गंदगी मिलने पर ड्रैगन हाउस रेस्टोरेंट का फूड लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।

​प्रमुख खुलासे:

  • ड्रैगन हाउस रेस्टोरेंट: किचन में चूहे घूमते मिले और चूहों द्वारा कुतरे गए एक्सपायर्ड मसाले के पैकेट बरामद हुए। सड़ा हुआ मशरूम मिलने पर उसे मौके पर ही डस्टबिन में फिंकवाया गया। शाकाहारी और मांसाहारी भोजन का एक साथ भंडारण किया जा रहा था।
  • इंडियन कॉफी हाउस: यहां साफ-सफाई के उचित प्रबंध नहीं मिले और डस्टबिन खुले पाए गए। पैक्ड पापड़ मिसब्रांडेड मिले, साथ ही नॉनवेज और वेज खाने के लिए अलग बर्तनों व फ्रीजर की व्यवस्था नहीं थी।
  • होटल राजहंस: निरीक्षण के दौरान 15 कर्मचारियों का मेडिकल रिकॉर्ड नहीं मिला। पेयजल की जांच रिपोर्ट न होने और मात्र 250 रुपये प्रति किलो मिलने वाले पनीर की गुणवत्ता पर संदेह होने पर उसका नमूना लिया गया।

Hot this week

महाकाल दर्शन के दौरान बिछड़े पिता-पुत्र, मप्र पुलिस की मुस्तैदी से मिले

​उज्जैन: श्री महाकाल मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ के बीच...

लोन दिलाने के नाम पर व्यापारी से ठगी: खुद को बैंक अधिकारी बताकर ठगे 45 हजार, आरोपी पर FIR

​इंदौर: शहर के खजराना थाना क्षेत्र में लोन दिलाने का...

Topics

महाकाल दर्शन के दौरान बिछड़े पिता-पुत्र, मप्र पुलिस की मुस्तैदी से मिले

​उज्जैन: श्री महाकाल मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ के बीच...

बिजली के खंभों के सहारे हवा में लटकी पानी की पाइपलाइनें

​भोपाल राजधानी से सटे बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के अचारपुरा ग्राम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img