Saturday, September 19, 2026
29.1 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, 4 लाख ऐंठे

ग्वालियर:

जिले के पुरानी छावनी इलाके में शादी का झांसा देकर एक युवती से दो साल तक दुष्कर्म करने और इमोशनल ब्लैकमेल कर करीब 4 लाख रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मोतीझील के रहने वाले आरोपी से हुई थी मुलाकात

पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2024 में उसकी मुलाकात मोतीझील दरगाह के पास रहने वाले अहसान खान से हुई थी। आरोप है कि अहसान ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और पति की तरह रहने लगा। इस दौरान आरोपी और उसकी बहन शादी का झांसा देती रही, जबकि विभिन्न जरूरतों का हवाला देकर आरोपी ने उससे करीब 4 लाख रुपए भी ठग लिए।

मार्च 2026 में छोड़कर फरार हुआ आरोपी

जब युवती ने शादी का दबाव बनाया, तो मार्च 2026 में आरोपी उसे अचानक छोड़कर फरार हो गया। आरोपी की बहन ने भी मदद करने से इनकार कर दिया। पुरानी छावनी थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अहसान खान के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Hot this week

भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, जिला प्रशासन ने की सतर्क रहने की अपील

​भोपाल: राजधानी भोपाल के कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के नाम से...

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में फर्जीवाड़े का पर्दाफाश, मैनेजर समेत 5 पर FIR

​भोपाल: आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र...

लाड़ली बहना योजना पर हाईकोर्ट का नोटिस, याचिका में बंद करने की मांग

​ग्वालियर: मध्य प्रदेश की चर्चित 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' को...

Topics

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में फर्जीवाड़े का पर्दाफाश, मैनेजर समेत 5 पर FIR

​भोपाल: आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र...

लाड़ली बहना योजना पर हाईकोर्ट का नोटिस, याचिका में बंद करने की मांग

​ग्वालियर: मध्य प्रदेश की चर्चित 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' को...

व्यापार के नाम पर 1.43 करोड़ की ठगी, दो सगे भाई गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने व्यापार में निवेश के नाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img