Saturday, September 19, 2026
26.1 C
Bhopal

सागर में जहरीली शराब कांड: NHRC सदस्य प्रियंक कानूनगो ने पुलिस जांच को लेकर दिए अहम सुझाव

सागर:

राज्य में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने सागर दौरे के दौरान पीड़ितों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस व्यवस्था और जांच को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।

​कानूनगो ने कहा कि पुलिस के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और राहत पहुंचाने के साथ जांच शुरू करने की बड़ी चुनौती रही होगी। उन्होंने जोर दिया कि पीड़ितों के जीवित रहते उनके बयान दर्ज करने के प्रयास होने चाहिए, ताकि पुख्ता साक्ष्य जुटाए जा सकें।

​उन्होंने बताया कि ट्रायल के दौरान बचाव पक्ष रोजनामचा और केस डायरी की बारीकी से जांच करता है, इसलिए पुलिस को जांच में छोटी-छोटी सावधानियों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। नए आपराधिक कानूनों में अपराध अनुसंधान को वैज्ञानिक दृष्टिकोण देने पर जोर दिया गया है, जिसका पेशेवर दक्षता से पालन होना चाहिए। पुलिस अधिकारियों ने इन सुझावों को सकारात्मक रूप से स्वीकार किया है, और उम्मीद है कि जल्द ही दोषियों को सजा मिलेगी।

Hot this week

6 करोड़ की नई तहसील बिल्डिंग के रास्ते पर कीचड़ और गड्ढे, जनता परेशान

​भोपाल: राजधानी के कोलार में कुछ महीने पहले ही करीब...

पटवारियों की हड़ताल, रजिस्ट्री में निष्पादक बनाने का विरोध तेज

भोपाल: ​राज्य सरकार की स्वामित्व योजना के तहत मुफ्त रजिस्ट्री...

भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, जिला प्रशासन ने की सतर्क रहने की अपील

​भोपाल: राजधानी भोपाल के कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के नाम से...

Topics

6 करोड़ की नई तहसील बिल्डिंग के रास्ते पर कीचड़ और गड्ढे, जनता परेशान

​भोपाल: राजधानी के कोलार में कुछ महीने पहले ही करीब...

पटवारियों की हड़ताल, रजिस्ट्री में निष्पादक बनाने का विरोध तेज

भोपाल: ​राज्य सरकार की स्वामित्व योजना के तहत मुफ्त रजिस्ट्री...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, 4 लाख ऐंठे

​ग्वालियर: जिले के पुरानी छावनी इलाके में शादी का झांसा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img