सागर:
राज्य में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने सागर दौरे के दौरान पीड़ितों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस व्यवस्था और जांच को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।
कानूनगो ने कहा कि पुलिस के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और राहत पहुंचाने के साथ जांच शुरू करने की बड़ी चुनौती रही होगी। उन्होंने जोर दिया कि पीड़ितों के जीवित रहते उनके बयान दर्ज करने के प्रयास होने चाहिए, ताकि पुख्ता साक्ष्य जुटाए जा सकें।
उन्होंने बताया कि ट्रायल के दौरान बचाव पक्ष रोजनामचा और केस डायरी की बारीकी से जांच करता है, इसलिए पुलिस को जांच में छोटी-छोटी सावधानियों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। नए आपराधिक कानूनों में अपराध अनुसंधान को वैज्ञानिक दृष्टिकोण देने पर जोर दिया गया है, जिसका पेशेवर दक्षता से पालन होना चाहिए। पुलिस अधिकारियों ने इन सुझावों को सकारात्मक रूप से स्वीकार किया है, और उम्मीद है कि जल्द ही दोषियों को सजा मिलेगी।




