Tuesday, November 3, 2026
29.1 C
Bhopal

कॉलेज की प्राचार्य ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है मामला

पालघर: महाराष्ट्र में पालघर जिले के एक विधि महाविद्यालय की प्राचार्य ने हिजाब पहनने के लिए प्रबंधन की ओर से परेशान किए जाने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया है। हालांकि संस्थान के प्रशासन ने इस आरोप से इनकार किया है। अपने इस्तीफे पत्र में, विरार में ‘विवा कॉलेज ऑफ लॉ’ की प्राचार्य के रूप में कार्यरत बट्टुल हमीद ने दावा किया कि वह इस पद को छोड़ रही है क्योंकि वह असहज और घुटन महसूस कर रही थी। हमीद ने दावा किया कि हिजाब पहनना पहले कभी कोई मुद्दा नहीं था, लेकिन कर्नाटक में हिजाब को लेकर हुए विवाद के बाद ही यह मुद्दा बना है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कॉलेज प्रबंधन ने स्टॉफ के अन्य सदस्यों को निर्देश दिया था कि वे उनके साथ सहयोग न करें और यहां तक कि उनका निजी सहायक भी उनकी नियमित काम में मदद नहीं कर रहा था। हालांकि, कॉलेज प्रबंधन ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि दाऊदी बोहरा समुदाय की कई छात्राओं ने हिजाब पहना था और उन्होंने कभी इस पर आपत्ति नहीं की थी।

Hot this week

आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के खिलाफ दूसरे दिन भी हड़ताल जारी, कामकाज ठप

भोपाल: आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में अधिकारी और...

रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड का आरोपी केयरटेकर आगरा में एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

भोपाल/आगरा: भोपाल के चर्चित रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img