Tuesday, November 3, 2026
28.8 C
Bhopal

SSB जवान ने की पत्नी की हत्या: करवाचौथ पर आया था घर, चरित्र शंका में छाती पर पैर रखकर घोंटा गला; 12 साल की बेटी ने खोली पोल

ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के खुरैरी इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। करवाचौथ मनाने जम्मू-कश्मीर से छुट्टी पर आए सशस्त्र सीमा बल (SSB) के एक जवान ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी रातभर पत्नी के शव के पास ही सोता रहा और सुबह शव को गाड़ी में रखकर अपने पुश्तैनी गांव भिंड ले गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ज्ञानसिंह का रविवार को पत्नी रिंकी जाटव से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में आकर उसने 14 साल के बेटे और 12 साल की बेटी के सामने ही पत्नी को जमीन पर पटक दिया और छाती पर पैर रखकर उसका गला घोंट दिया।

भिंड पहुंचने पर आरोपी ने ससुराल पक्ष को बताया कि रिंकी की मौत हार्ट अटैक से हुई है। शरीर पर चोट के निशान देखकर मायके वालों को शक हुआ तो आरोपी ने सर्विस पिस्टल निकालकर उन्हें धमकाया और अपनी 12 साल की बेटी प्रियांशी को भी चुप रहने की धमकी दी।

इसके बावजूद नाबालिग बेटी ने चुपके से अपने मामा को पूरी घटना बता दी। सच्चाई सामने आते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। सोमवार देर रात परिजन शव लेकर मुरार थाने पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड का आरोपी केयरटेकर आगरा में एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

भोपाल/आगरा: भोपाल के चर्चित रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल...

Topics

रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड का आरोपी केयरटेकर आगरा में एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

भोपाल/आगरा: भोपाल के चर्चित रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल...

ऐशबाग के 600 जर्जर मकानों पर 14 से चलेगा बुलडोजर, 13 तक घर खाली करने की चेतावनी

भोपाल ऐशबाग स्थित एमपी हाउसिंग बोर्ड के जर्जर ईडब्ल्यूएस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img