Monday, November 2, 2026
28.1 C
Bhopal

लिव-इन पार्टनर की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने 8वीं मंजिल से कूदकर दी जान, आरोपी पर FIR दर्ज

इंदौर: शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित पलाश परिसर में 8वीं मंजिल से गिरकर हुई शादीशुदा युवती अंजलि की मौत के मामले में पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। आरोपी अजय मुड़े अंजलि के चरित्र पर शक करता था और उसके साथ मारपीट करता था। लगातार मिल रही शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

रोजाना होती थीं लड़ाई और चिल्लाने की आवाजें पलाश परिसर रहवासी समिति के अध्यक्ष अभिषेक दुबे ने पुलिस को बताया कि आरोपी और मृतका करीब 8-10 दिन पहले ही फ्लैट में किराए पर रहने आए थे। उनके फ्लैट से आए दिन झगड़े और चीखने-चिल्लाने की आवाजें आती थीं। रहवासियों के समझाने पर आरोपी अजय ने खुद को मृतका का पति बताया था और कहा था कि उनके बीच कोई विवाद नहीं है। हालांकि, विवाद न थमने पर फ्लैट मालिक को सूचना दी गई थी, जिन्होंने दो दिन में कमरा खाली कराने को कहा था।

भाई के मोबाइल पर भेजे थे मारपीट के वीडियो जांच के दौरान मृतका के नाबालिग भाई अर्जुन ने पुलिस को अहम सबूत दिए हैं। अर्जुन के मुताबिक, आरोपी अजय ने उसे मोबाइल पर कुछ वीडियो भेजे थे, जिसमें वह अंजलि के साथ बेरहमी से मारपीट करता नजर आ रहा था और अंजलि रोते हुए माफी मांग रही थी। इन्हीं सबूतों और भाई के बयानों के आधार पर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी अजय मुड़े के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और उसकी तलाश की जा रही है।

Hot this week

ऐशबाग के 600 जर्जर मकानों पर 14 से चलेगा बुलडोजर, 13 तक घर खाली करने की चेतावनी

भोपाल ऐशबाग स्थित एमपी हाउसिंग बोर्ड के जर्जर ईडब्ल्यूएस...

भोपाल: शाहपुरा इलाके में टहल रहे पत्रकार के हाथ से डेढ़ लाख का मोबाइल झपटकर बाइक सवार बदमाश फरार

भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने...

पत्नी को ले गया था प्रेमी, पति और नाबालिग बेटे ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर ले ली जान

छतरपुर: गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में अवैध संबंध और लिव-इन रिलेशनशिप...

Topics

ऐशबाग के 600 जर्जर मकानों पर 14 से चलेगा बुलडोजर, 13 तक घर खाली करने की चेतावनी

भोपाल ऐशबाग स्थित एमपी हाउसिंग बोर्ड के जर्जर ईडब्ल्यूएस...

पत्नी को ले गया था प्रेमी, पति और नाबालिग बेटे ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर ले ली जान

छतरपुर: गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में अवैध संबंध और लिव-इन रिलेशनशिप...

भोपाल में लैपटॉप विवाद: तीन साल की दोस्ती में मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र में तीन साल पुरानी दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img