Friday, October 9, 2026
26.7 C
Bhopal

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल:

राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत मिली है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जोन-1 अखिल पटेल ने आदेश जारी कर स्टेशन बजरिया थाने की तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक शिल्पा कौरव, बीट प्रभारी एसआई सूर्यमणि द्विवेदी और माइक्रोबीट प्रभारी आरक्षक प्रेमशंकर चौरे को निलंबन से बहाल कर दिया है।

​उल्लेखनीय है कि 14 सितंबर 2026 को इन तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर रक्षित केंद्र भेजा गया था। पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए अनुरोध के बाद यह बहाली आदेश जारी किए गए हैं। हालांकि, बहाली के बाद भी ये तीनों पुलिसकर्मी फिलहाल भोपाल स्थित रक्षित केंद्र में ही पदस्थ रहेंगे, और निलंबन अवधि का निराकरण नियमानुसार अलग से किया जाएगा।

Hot this week

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 11 मील और होशंगाबाद रोड पर 7 बसों के चालान, 35 हजार जुर्माना वसूला

​भोपाल: यात्रियों की सुरक्षा और सड़क नियमों का सख्ती से...

Topics

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

मुंबई की युवती को इंदौर बुलाकर होटल में दुष्कर्म, नंबर ब्लॉक कर भागा आरोपी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img