भोपाल:
राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र स्थित एक निजी कॉलेज में गरबा आयोजन के दौरान हुए विवाद के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं की शिकायत पर कॉलेज की फैकल्टी और अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज का केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 16 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे भेल क्षेत्र के बजरंग दल विद्यार्थी प्रमुख पुष्पराज यादव अपने साथियों के साथ एक निजी कॉलेज में आयोजित गरबा कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने कार्यक्रम में कुछ युवकों के प्रवेश और फिल्मी गानों पर डांस किए जाने पर आपत्ति जताई थी। आरोप है कि इसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद उनके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।




