Monday, October 19, 2026
24 C
Bhopal

शराब के नशे में विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल (टीटी नगर)।

पंचशील नगर इलाके में सोमवार तड़के एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 30 वर्षीय गणेश बद्रेडिया (पिता मानसिंह, निवासी पंचशील नगर) के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था।

​पुलिस के अनुसार, गणेश को शराब की लत थी और रविवार रात भी शराब पीने के बाद उसका अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

​करीब सात साल पहले प्रेम विवाह करने वाले गणेश का एक बेटा है, और उसकी पत्नी गर्भवती हैं। घर में जल्द ही दूसरे बच्चे के आने की खुशियों की तैयारी चल रही थी, लेकिन इस अचानक हुई घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

​सोमवार दोपहर परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। टीटी नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

कोलार में 5 करोड़ की लागत से बने कान्हाकुंज फोरलेन का लोकार्पण, 5 लाख आबादी को राहत

​भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में सोमवार को स्थानीय...

इंदौर सराफा बाजार में ₹100 करोड़ की सोना तस्करी का खुलासा, जीडी ज्वेलर्स के पिता-पुत्र की जमानत खारिज

​इंदौर डीआरआई (डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यु इंटेलीजेंस) की जांच में इंदौर...

भोपाल में एमडी ड्रग्स तस्करी: तीसरा आरोपी रितिक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी मुकुल की रिमांड खत्म

​भोपाल: क्राइम ब्रांच ने एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स तस्करी के मामले...

गुना में झांकी देखकर लौट रहे युवकों पर चाकू से हमला, एक की हालत गंभीर

गुना: रविवार रात झांकी देखकर घर लौट रहे दो युवकों...

Topics

बजरंग दल कार्यकर्ताओं की शिकायत पर निजी कॉलेज फैकल्टी और अन्य पर FIR दर्ज

भोपाल: ​राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र स्थित एक निजी कॉलेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img