Wednesday, October 21, 2026
31.1 C
Bhopal

शाहजहांनाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक: घर में घुसकर 8 साल के बच्चे का चेहरा नोंचा, 15 से ज्यादा लोग घायल

भोपाल:

शाहजहांनाबाद के नूर महल लाल मस्जिद रोड इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। झुंड में घूम रहे इन कुत्तों ने पिछले 5 दिनों में 15 से अधिक लोगों को अपना शिकार बना लिया है।

​हाल ही में, 16 अक्टूबर को एक आवारा कुत्ता घर में घुस आया और 8 साल के इब्राहिम पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उसके चेहरे को बुरी तरह नोंच डाला, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उसे तुरंत हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी सर्जरी करनी पड़ी। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और जरूरत पड़ने पर दोबारा सर्जरी करनी पड़ सकती है।

​स्थानीय रहवासियों का कहना है कि इलाके में 50 से ज्यादा आवारा कुत्तों का झुंड घूम रहा है, जिससे बच्चों का स्कूल जाना और बुजुर्गों का सुबह की नमाज के लिए निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने उत्तर विधायक आतिफ अकील, वार्ड पार्षद और नगर निगम अधिकारियों से कई बार शिकायत की है, लेकिन अब तक कुत्तों को पकड़कर हटाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

​एक तरफ नगर निगम आवारा कुत्तों की नसबंदी और उनके रखरखाव पर प्रति डॉग 1100 रुपए यानी सालाना 3 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर रहा है, तो दूसरी तरफ शहर में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रहवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इलाके से कुत्तों को हटाने की मांग की है ताकि किसी और बड़े हादसे को रोका जा सके।

Hot this week

भोपाल के गांधीनगर में नवविवाहिता ने लगाई आग, इलाज के दौरान हमीदिया अस्पताल में मौत

भोपाल: गांधीनगर इलाके के अचारपुरा स्थित मीणा चौराहे के...

सूने घर का ताला तोड़कर 35 लाख रुपए के जेवर और नकदी चोरी, इलाके में सनसनी

​मंडला: जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के दाता मैरिज गार्डन...

भोपाल: हबीबगंज थाने में हंगामा, निगरानीशुदा बदमाश लड्डू राय और पुलिस में धक्कामुक्की

​भोपाल: राजधानी के हबीबगंज थाने में मंगलवार रात ऑटो पार्किंग...

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...

NSUI का पिपलानी चौराहे पर प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन

​भोपाल: ​दशहरे के पावन अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने वोट...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img