Wednesday, October 21, 2026
31.1 C
Bhopal

भोपाल के गांधीनगर में नवविवाहिता ने लगाई आग, इलाज के दौरान हमीदिया अस्पताल में मौत

भोपाल: गांधीनगर इलाके के अचारपुरा स्थित मीणा चौराहे के पास एक 20 वर्षीय नवविवाहिता दीपाली प्रजापति ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना 18 अक्टूबर की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से छिंदवाड़ा की रहने वाली दीपाली की सोशल मीडिया के जरिए रोहित कुशवाह से दोस्ती हुई थी और दोनों ने करीब छह महीने पहले लव मैरिज की थी। शादी के बाद से वह करोंद की पूजा कॉलोनी स्थित अपने ससुराल में रह रही थी। उसका पति रोहित एक निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय है।

पति रोहित ने पुलिस को बताया कि दीपाली बिना बताए अपनी सहेली के साथ ग्वालियर घूमने गई थी और 17 अक्टूबर को ही भोपाल लौटी थी। उसी रात उसने घबराहट होने की बात कहकर चाय पीने की इच्छा जताई, जिसके बाद रोहित उसे बाहर ले गया था। लौटते वक्त रास्ते में उसने अचानक खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। दीपाली को बचाने की कोशिश में पति रोहित के हाथ भी झुलस गए।

मामले की जांच कर रहे एएसआई जेएस पाटिल ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है और न ही कोई संदेह जताया है। पुलिस इस पूरे मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है।

Hot this week

सूने घर का ताला तोड़कर 35 लाख रुपए के जेवर और नकदी चोरी, इलाके में सनसनी

​मंडला: जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के दाता मैरिज गार्डन...

भोपाल: हबीबगंज थाने में हंगामा, निगरानीशुदा बदमाश लड्डू राय और पुलिस में धक्कामुक्की

​भोपाल: राजधानी के हबीबगंज थाने में मंगलवार रात ऑटो पार्किंग...

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...

NSUI का पिपलानी चौराहे पर प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन

​भोपाल: ​दशहरे के पावन अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने वोट...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img