Wednesday, October 21, 2026
27.1 C
Bhopal

विदिशा में पुलिस स्मृति दिवस: शहीद 154 पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

​विदिशा, 21 अक्टूबर:

बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस पर कर्तव्य पथ पर जान गंवाने वाले देश के 154 पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इनमें 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 के बीच शहीद हुए मध्य प्रदेश के 9 और अन्य राज्यों के 145 पुलिसकर्मी शामिल रहे।

​एसपी रोहित काशवानी ने शहीद पुलिसकर्मियों के नाम पढ़े और सभी ने दो मिनट का मौन रखकर नमन किया। इस दौरान शहीद परिवारों को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया, जबकि पुलिस डॉग स्क्वॉड ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

​एसपी काशवानी ने बताया कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख में चीनी सेना से मुठभेड़ के दौरान सीआरपीएफ के 10 जवान शहीद हो गए थे। उन्हीं की शहादत की याद में यह दिवस मनाया जाता है। विधायक मुकेश टंडन ने कहा कि देश उन शहीदों को हमेशा याद रखता है जिन्होंने अपना कर्तव्य निभाते हुए जान दी। आज देशवासी उन्हीं जवानों के त्याग और समर्पण की वजह से पूरी तरह सुरक्षित हैं।

​इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गीता रघुवंशी सहित कई जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Hot this week

भोपाल: जेपी अस्पताल के तीन डॉक्टर वेतन और स्टाइपेंड न मिलने पर भूख हड़ताल पर बैठे, जूडा का समर्थन

​भोपाल: शहर के जयप्रकाश जिला चिकित्सालय (जेपी अस्पताल) में प्रशासनिक...

64 करोड़ की संपत्ति मामला: हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान पर कसा शिकंजा, लोकायुक्त मुख्यालय कर रहा मॉनिटरिंग

​भोपाल: ​पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल चालक फिरोज...

Topics

भोपाल: जेपी अस्पताल के तीन डॉक्टर वेतन और स्टाइपेंड न मिलने पर भूख हड़ताल पर बैठे, जूडा का समर्थन

​भोपाल: शहर के जयप्रकाश जिला चिकित्सालय (जेपी अस्पताल) में प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img