Wednesday, October 21, 2026
25.5 C
Bhopal

भोपाल: जेपी अस्पताल के तीन डॉक्टर वेतन और स्टाइपेंड न मिलने पर भूख हड़ताल पर बैठे, जूडा का समर्थन

​भोपाल:

शहर के जयप्रकाश जिला चिकित्सालय (जेपी अस्पताल) में प्रशासनिक व्यवस्थाओं से नाराज तीन डॉक्टर बुधवार से भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। डॉक्टरों का आरोप है कि उन्हें कई महीनों से वेतन और स्टाइपेंड का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

​डीएनबी फैमिली मेडिसिन के थर्ड ईयर के छात्र डॉ. शुभम कश्यप ने बताया कि उनका पांच महीने का स्टाइपेंड रोक दिया गया है। साथ ही, पिछले तीन साल में सरकार द्वारा स्टाइपेंड में की गई बढ़ोतरी का एरियर भी नहीं दिया गया है। भुगतान रोकने का कारण पूछने पर भी अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला।

​इसी तरह, चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष बरसरे और पीजीएमओ ऑर्थोपेडिक्स डॉ. रविंद्र पाल का कहना है कि उनका भी पिछले तीन महीने से वेतन रुका हुआ है। डॉक्टरों का आरोप है कि विभाग द्वारा नियम कायदों की अनदेखी की जा रही है और उनके साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है।

​जूडा ने दी चेतावनी

इस पूरे मामले में जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (जेडीए) मध्य प्रदेश ने डॉक्टरों की इन मांगों का पूर्ण समर्थन किया है। एसोसिएशन ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि डॉक्टरों का लंबित वेतन और स्टाइपेंड तुरंत जारी किया जाए, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Hot this week

विदिशा में पुलिस स्मृति दिवस: शहीद 154 पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

​विदिशा, 21 अक्टूबर: बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति...

64 करोड़ की संपत्ति मामला: हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान पर कसा शिकंजा, लोकायुक्त मुख्यालय कर रहा मॉनिटरिंग

​भोपाल: ​पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल चालक फिरोज...

Topics

विदिशा में पुलिस स्मृति दिवस: शहीद 154 पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

​विदिशा, 21 अक्टूबर: बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img