Friday, October 23, 2026
31.3 C
Bhopal

भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक आज: होर्डिंग्स पर जवाब देंगे एमआईसी मेंबर, 10 साल के लिए मिल सकता है सर्विस ब्लॉक का जिम्मा

भोपाल

नगर निगम परिषद की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को आईएसबीटी स्थित मीटिंग हॉल में होगी, जिसमें कुल 13 प्रश्न पूछे जाएंगे और 4 प्रमुख एजेंडे पटल पर रखे जाएंगे। बैठक के दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष एवं एमआईसी मेंबर रविंद्र यति द्वारा वैध-अवैध होर्डिंग्स पर मांगी गई जानकारी का जवाब एमआईसी मेंबर जगदीश यादव सदन में देंगे।

​इस बैठक में 19 अगस्त को खारिज हुए दो प्रस्तावों को नई शर्तों के साथ दोबारा पेश किया जा रहा है। इसके तहत नए मुख्यालय का सर्विस ब्लॉक पहले सिर्फ 2 साल के लिए देने का निर्णय था, जिसे अब बढ़ाकर 10 साल और अगले 10 साल के नवीनीकरण यानी अधिकतम 20 साल के लिए देने का प्रस्ताव है। वहीं, गर्ल्स कॉलेज के पास स्थित सोन चिरैया हॉकर्स कॉर्नर को लेकर छात्राओं की सुरक्षा आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए अब एजेंसी को 24 घंटे सीसीटीवी चालू रखने और गार्ड तैनात करने जैसी सख्त शर्तें जोड़ी गई हैं, जिसका अनुबंध 3 साल और अगले 3 साल के नवीनीकरण के लिए होगा। इसके अलावा बैठक में अमृत 2.0 योजना के तहत 493.49 करोड़ रुपए के ऋण का प्रस्ताव भी रखा जाएगा।

Hot this week

VIT भोपाल के नाम और लोकेशन पर NHRC सख्त: सरकार से 4 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

भोपाल वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) भोपाल के नाम...

शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर 15 लाख की ऑनलाइन ठगी, फर्जी ऐप पर दिखाया था मुनाफा

इंदौर: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में शेयर बाजार...

Topics

VIT भोपाल के नाम और लोकेशन पर NHRC सख्त: सरकार से 4 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

भोपाल वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) भोपाल के नाम...

भोपाल में शुक्रवार को कई इलाकों में बिजली गुल

​भोपाल: शहर के करीब 25 इलाकों में शुक्रवार को मेंटेनेंस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img