Friday, October 23, 2026
31.3 C
Bhopal

VIT भोपाल के नाम और लोकेशन पर NHRC सख्त: सरकार से 4 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

भोपाल वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) भोपाल के नाम और उसकी वास्तविक लोकेशन को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग और यूजीसी की रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार को 29 नवंबर तक यानी चार सप्ताह के भीतर विस्तृत अतिरिक्त रिपोर्ट और कार्रवाई प्रतिवेदन पेश करने के निर्देश दिए हैं।

यह पूरा मामला एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार की शिकायत पर शुरू हुआ था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि यूनिवर्सिटी के नाम में ‘भोपाल’ होने से छात्रों और अभिभावकों को भ्रम होता है, जबकि इसका मुख्य परिसर भोपाल से करीब 100 किलोमीटर दूर सीहोर जिले के कोठरी कलां में स्थित है।

एनएचआरसी ने माना कि वीआईटी भोपाल का नाम और स्थापना मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2007 के तहत कानूनी रूप से हुई है, लेकिन आयोग ने यह सवाल उठाया है कि वैधानिक नाम और वास्तविक स्थान की दूरी के कारण क्या छात्रों के मन में गलत धारणा बन सकती है? राज्य सरकार की पिछली रिपोर्ट में इस सवाल का स्पष्ट जवाब नहीं था। इसके साथ ही, आयोग ने यूनिवर्सिटी की वेबसाइट, विज्ञापनों और प्रॉस्पेक्टस में वास्तविक लोकेशन बताए जाने के तरीके की जांच करने के साथ-साथ परिसर में कथित अनधिकृत क्लिनिक और अशांति के पुराने आरोपों पर भी जवाब मांगा है, जिस पर अब राज्य सरकार को नई रिपोर्ट देनी होगी।

Hot this week

शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर 15 लाख की ऑनलाइन ठगी, फर्जी ऐप पर दिखाया था मुनाफा

इंदौर: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में शेयर बाजार...

Topics

भोपाल में शुक्रवार को कई इलाकों में बिजली गुल

​भोपाल: शहर के करीब 25 इलाकों में शुक्रवार को मेंटेनेंस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img