Monday, October 26, 2026
25.4 C
Bhopal

फरार बदमाश भय्यू सुरीला पर खजराना थाने में भी केस दर्ज, लिव-इन पार्टनर को बेटी की हत्या की धमकी

इंदौर: नाश्ता व्यापारी से मारपीट और धमकी के मामले में फरार चल रहे आरोपी एहसान उर्फ भय्यू सुरीला खान पर खजराना पुलिस ने भी एक और एफआईआर दर्ज कर ली है। उस पर लिव-इन में रह चुकी महिला को धमकाने और दोबारा साथ रहने का दबाव बनाने का गंभीर आरोप है।

महिला का आरोप है कि भय्यू उसकी बात न मानने पर उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला मूल रूप से भोपाल की रहने वाली है और पहले भय्यू के साथ लिव-इन में रहती थी, लेकिन उसके जेल जाने के बाद उसने घर छोड़ दिया था। महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह अपने परिजनों के साथ खजराना जा रही थी, तब ताज नगर मेन रोड पर भय्यू ने उसे रोककर साथ चलने का दबाव बनाया।

करीब एक माह पहले चंदन नगर इलाके में एक दुकान के पास मारपीट और धमकी देने के मामले में चंदन नगर थाने में भी भय्यू पर केस दर्ज हुआ था। पुलिस पिछले एक महीने से उसकी तलाश कर रही है, लेकिन वह हाथ नहीं आया है। आरोपी पर सोशल मीडिया के जरिए पुलिस अधिकारियों को चुनौती देने वाले ऑडियो-वीडियो भेजने का भी आरोप है।

आरोपी भय्यू सुरीला पर हत्या और लूट जैसे कई गंभीर अपराध पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब दोनों मामलों में उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Hot this week

Topics

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर सियासी बवाल: भोपाल में आज बीजेपी का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

भोपाल: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पटना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img