Wednesday, November 4, 2026
28.8 C
Bhopal

मैरिज हॉल में ही दुल्हन से रेप

मैरिज हाल में युवती से दुष्कर्म:प्रशासन ने बुलडोजर से ढहाया निर्माण, आरोपियों का निकाला जुलूस

शोकनगर के मुंगावली में 18 साल युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकालते हुए न्यायालय तक लेकर पहुंचे, इधर नगर पालिका और पुलिस ने घटना स्थल अवैध तरीके से बने मैरिज हॉल पर बुलडोजर चलाकर उसे जमींदोज कर दिया है।18 साल युवती को शादी मैरिज हॉल के कमरे में ले जाकर एक आरोपी ने दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म करने में शादी मैरिज हॉल वाले युवक ने साथ दिया था, युवती के साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी उसने अपने परिजनों को दी और वह परिजनों के साथ मुंगावली थाने पहुंची, जहां पुलिस ने मामला दर्ज किया, अगले ही दिन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। इस वजह से पुलिस ने मंगलवार को ही दोनों को हिरासत में लिया और थाने से न्यायालय तक जुलूस निकालते हुए लेकर गए, इधर शाम के समय अवैध तरीके से बने शादी हॉल पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया है।

Hot this week

खुरई में रिहायशी इलाके में पकड़ाए अवैध पटाखे, 2.77 लाख का माल जब्त

खुरई: आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने अवैध...

Topics

खुरई में रिहायशी इलाके में पकड़ाए अवैध पटाखे, 2.77 लाख का माल जब्त

खुरई: आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने अवैध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img