Monday, October 26, 2026
25.4 C
Bhopal

बैंक ऑफ महाराष्ट्र की मोरखा शाखा में 1.14 करोड़ की धोखाधड़ी: 3 और आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग के जरिए ट्रांसफर हुए थे लाखों

बैतूल: बैंक ऑफ महाराष्ट्र की मोरखा शाखा में हुए 1.14 करोड़ रुपए के कथित घोटाले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शैलेंद्र सोनी, मिथिलेश सोनी और मयंक सोनी के रूप में हुई है।

ऐसे हुआ फर्जीवाड़ा

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस धोखाधड़ी में एक नाबालिग का इस्तेमाल किया गया था। आरोपियों ने खाताधारकों की बैंकिंग जानकारी का दुरुपयोग कर उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदल दिए और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर कर ली। इस मामले में बोरदेही थाने में छह अलग-अलग केस दर्ज हैं।

इन खातों में ट्रांसफर हुई रकम

पुलिस के अनुसार, धोखाधड़ी की यह रकम कई खातों में भेजी गई थी:

  • मयंक सोनी: 1,45,800 रुपए
  • शैलेंद्र सोनी: 1,50,000 रुपए
  • मिथिलेश सोनी: 61,000 रुपए
  • शीला गोखे (सहायक प्रबंधक की मां): 17,15,144 रुपए
  • लुकेश गोखे (सहायक प्रबंधक): 1,78,000 रुपए

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घोटाले में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी जब्त कर लिए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस ठगी की रकम का कहां-कहां इस्तेमाल हुआ और इसमें कौन-कौन अन्य लोग शामिल हैं।

Hot this week

Topics

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर सियासी बवाल: भोपाल में आज बीजेपी का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

भोपाल: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पटना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img