Tuesday, October 27, 2026
29.8 C
Bhopal

दीपावली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई: मिठाई-नमकीन कारखानों पर छापा, लिए गए सैंपल

दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट सीमा बडोले के नेतृत्व में टीम ने कुलामढ़ी रोड स्थित राजस्थान मिष्ठान भंडार और साईं इंडस्ट्री के कारखानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और भंडारण की व्यवस्थाओं की जांच की गई।

साईं इंडस्ट्री में मिली गंदगी और मिलावट का संदेह

निरीक्षण के दौरान साईं इंडस्ट्री में भारी गंदगी पाई गई। वहां काम करने वाले कर्मचारी बिना कैप और ग्लव्स के काम करते हुए मिले। स्थिति को देखते हुए नमकीन बनाने में इस्तेमाल हो रहे तेल की गुणवत्ता पर संदेह जताया गया, जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर तेल, बेसन और नमकीन के सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल भेज दिए गए हैं।

राजस्थान मिष्ठान भंडार से भी लिए गए सैंपल

वहीं, टीम ने राजस्थान मिष्ठान भंडार के कारखाने से मावा, मिठाई और नमकीन के सैंपल भी एकत्र किए। अधिकारियों का कहना है कि सभी सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला (भोपाल) भेज दिए गए हैं और रिपोर्ट आने के बाद ही खाद्य पदार्थों की असल गुणवत्ता का खुलासा हो सकेगा।

दीपावली तक जारी रहेगा अभियान

सिटी मजिस्ट्रेट सीमा बडोले ने बताया कि त्योहारी सीजन में आम लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए यह विशेष अभियान शुरू किया गया है। मावे और अन्य मिठाइयों की गुणवत्ता परखने के लिए यह जांच अभियान दीपावली तक लगातार जारी रहेगा, जिससे मिलावट करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

Hot this week

पन्ना: अवैध शराब ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 72,600 रुपए की सामग्री जब्त

पन्ना: जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग...

Topics

पन्ना: अवैध शराब ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 72,600 रुपए की सामग्री जब्त

पन्ना: जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img