Tuesday, October 27, 2026
19.7 C
Bhopal

खजूरी सड़क थाना बना आईएसओ (ISO) प्रमाणित, आधुनिक स्वरूप में हुआ शुभारंभ

भोपाल: राजधानी के खजूरी सड़क थाने को बेहतर पुलिसिंग, गुणवत्तापूर्ण सेवाओं और व्यवस्थित कार्यप्रणाली के लिए आईएसओ (ISO) प्रमाणन प्राप्त हुआ है। इसी उपलब्धि के तहत 27 अक्टूबर 2026 को थाने के नवश्रृंगारित भवन का औपचारिक उद्घाटन किया गया। पुलिस आयुक्त भोपाल संजय कुमार के निर्देशन और जोन-4 के पुलिस उपायुक्त आदर्शकांत शुक्ल द्वारा फीता काटकर नए स्वरूप वाले थाने का शुभारंभ किया गया।

गुणवत्ता मानकों और बेहतर कार्यप्रणाली के सफल अनुपालन के चलते इस थाने को 5 अक्टूबर 2026 को आईएसओ सर्टिफिकेट मिला है। इस थाने में अपराधों की रोकथाम, त्वरित कार्रवाई, शिकायतों का समय पर निराकरण, अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण और जनता के साथ संवेदनशील व पारदर्शी व्यवहार को प्राथमिकता दी जा रही है। इस सफलता और थाने के आधुनिकीकरण में तत्कालीन थाना प्रभारी नीरज कुमार वर्मा, वर्तमान थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह सोलंकी, प्रधान आरक्षक गिरीश राठौर समेत पूरे थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने भविष्य में भी आम जनता को बेहतरीन पुलिस सेवाएं देने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

Hot this week

भोपाल ISBT से हटेंगी प्राइवेट बसें, आग लगने की घटना के बाद नगर निगम सख्त

भोपाल: रविवार शाम भोपाल के आईएसबीटी बस स्टैंड पर...

कोलार रोड के अब्बास नगर में अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर पर छापा, 98 सिलेंडर जब्त

भोपाल: भोपाल के कोलार रोड स्थित अब्बास नगर में...

भोपाल: 4 नवंबर को सतपुड़ा भवन के सामने अधिकारी-कर्मचारी और पेंशनर्स करेंगे प्रदर्शन

भोपाल: महंगाई भत्ते (DA) और लंबित पदोन्नतियों जैसी विभिन्न मांगों...

Topics

भोपाल: 4 नवंबर को सतपुड़ा भवन के सामने अधिकारी-कर्मचारी और पेंशनर्स करेंगे प्रदर्शन

भोपाल: महंगाई भत्ते (DA) और लंबित पदोन्नतियों जैसी विभिन्न मांगों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img